खुबानी का जितना खूबसूरत फूल होता है उतना ही फायदेमंद उसका फल भी होता है | Apricot in Hindi

Apricot in Hindi

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनेकों ऐसी चीजें है, जिनका यदि हम नियमित तौर पर सेवन करें, तो शायद हम कभी बीमार ही नहीं पड़ेगें। साथ ही उनके सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। आज भी हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका यदि आप नियमित सेवन शुरू करते हैं। तो एक नहीं अनेकों परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं Apricot in Hindi

क्या होता है खुबानी (Apricot)

खुबानी या एप्रिकोट एक तरह का फल होता है। इसके अंदर बीज पाया जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि तीन हजार साल पहले भारत में इसकी खेती की शुरूआत हुई थी। आज इसकी खेती भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में भारी मात्रा में की जाती है।

इन इलाकों से इसके फल पूरे देश में जाते हैं। खुबानी का फल आडू की तरह होता है। साथ ही इसका छिलका मुलायम और खुरदरा टाइप होता है। खुबानी के फल के अंदर गूदा भरा होता है। जिसे हम खा सकते हैं। खुबानी का फल पीले या नारंगी रंग का होता है।

जबकि इसके पेड़ की लंबाई 8 से 12 मीटर की होती है। साथ ही इसका पेड़ घनी टहनियों और पत्तों से भरा होता है। खुबानी का प्रयोग तमाम बड़ी बड़ी कंपनियां विभिन्न रस बनाने, जैली और जैल बनाने में प्रयोग करती हैं। जो कि हम अपने घरों में खाते पीते हैं।

Apricot in Hindi
खुबानी का खूबसूरत पेड़

खुबानी का वानस्पतिक नाम क्या है

वनस्पति विज्ञान मे खुबानी को Prunus armeniaca के नाम से जाना जाता है । वैसे apricot की अन्य कई प्रजातियाँ भी पायी जाती हैं ।

खुबानी के फल कहां से खरीदे

यदि आप खुबानी के फल खरीदना चाहते हैं, तो अपने आसपास के फलों के बड़े बाजार में जा सकते हैं। वहां आपको खुबानी के फल सही दाम में मिल जाएंगे। इसके अलावा आप खुबानी के सूखे फल Online Apricot से भी खरीद सकते हैं। जो कि घर बैठे आपके घरों तक पहुंचा देगीं।

Apricot in Hindi
बाज़ार मे सूखे खुबानी आसानी से मिल जाते हैं

खुबानी का सेवन कैसे करें

खुबानी के फलों का सेवन आप सुबह शाम दोनों टाइम कर सकते हैं। खुबानी के ताजे फलों का सेवन आप सीधा भी कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी तरह का नुकसाथ नहीं होगा। इसके फल खाने में स्वादिष्ठ और मीठे होते हैं। इसलिए फल खाने में आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।

जबकि यदि आप खुबानी के सूखे फल खरीदते हैं, तो एक तरह से ये मेवे की तरह आपको मिलेंगे। इनका सेवन आप सुबह दूध के साथ या आप चाहे तो इसका प्रयोग हलवा, लड्डू या खीर आदि बनाने के दौरान भी कर सकते हैं। इसे बनाते समय उसी में डाल कर पका लेना चाहिए। इसमें भी ये पूरी तरह आपके शरीर को लाभ देने का काम करेगा। हालांकि, इसके फलों का ज्यादा सेवन कभी नहीं करना चाहिए। ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

खुबानी के फल खाने के फायदे

एनीमियाखुबानी का फल एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। एनीमिया से ग्रस्त लोगों को इसका भरपूर सेवन करना चाहिए। इससे उनको लाभ मिलेगा।

कैंसरकैंसर भले ही एक घातक बीमारी है। परन्तु खुबानी का फल इसमें भी लाभकारी है। खुबानी का फल कैंसर को फैलने से रोकता है। साथ ही उसके उपचार में भी मदद करता है।

अस्थमाअस्थमा के रोगियों के लिए भी खुबानी का सेवन जरूर करना चाहिए। अस्थमा रोग में भी इसका भरपूर लाभ मिलता है।

वजन कम करने मेंबढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए खुबानी का फल रामबाण औषधि की तरह काम करता है। ये वजन को बढ़ने से रोकता है। साथ ही खुबानी का फल गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है।

कब्जखुबानी के फल फाइबर से युक्त होते हैं। ऐसे में जो लोग कब्ज से परेशान है। उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर आंतों के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंतों को लाभ होता है।

हड्डी रोगयदि आपकी हड्डी कमजोर है या हड्डी से जुड़ी कोई और समस्या है, तो आपको भी खुबानी के फल का सेवन करना चाहिए। खुबानी के फल में कैल्शियम होता है। जो कि हड्डी के लिए लाभकारी होता है। इससे हड्डी मजबूत होती है।

Apricot in Hindi
खुबानी के खूबसूरत फूल

हृदय रोगखुबानी के फल विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कि हृदय रोगों के उपचार में मदद करते हैं। हृदय रोगियों को अक्सर डाॅक्टर भी खुबानी के फल के फल की सेवन की सलाह देते हैं।

द्रव संतुलन मेंयह फल पोटेशियम से भरपूर होता है। जो कि हमारे शरीर में द्रव संतुलन बनाने में मदद करता है।

कान दर्दखुबानी का फल कान दर्द में आराम देने का काम करता है। इसलिए कान के दर्द से परेशान लोगों के लिए खुबानी के तेल का जरूर प्रयोग करना चाहिए।

बुखार मेंघर में किसी को यदि अचानक बुखार हो जाए तो आप खुबानी के फलों का जूस बना सकते हैं। इस जूस को बुखार के मरीज को तुरंत देने से लाभ होता है। इसके जूस में पोटेशियम, खनिज और विटामिन से भरपूर होते हैं। जो कि बुखार को खत्म कर देता है।

त्वचा के लिएखुबानी का तेल यदि हम अपनी त्वचा पर लगाते हैं, तो त्वचा बेहद ही मुलायम और चमकदार हो जाती है। इसलिए त्वचा को सुदंर बनाने की चाह रखने वाले लोगों को इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए लाभकारीखुबानी के सूखे बीजों में एंटीऑक्सिडेंट, बीटा कैरोटीन का बड़ा स्त्रोत है। जो कि आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों की कमजोरी या अन्य परेशानियों में खुबानी के सूखे बीज अवश्य खाने चाहिए। ये आंखों की शाक्ति को बढ़ाते हैं।

Apricot in Hindi
पेड़ पर लगी कलियाँ

खुबानी के फल के नुकसान

एलर्जी की समस्याबहुत से लोगों को खुबानी के फल खाने से एलर्जी हो जाति है। ऐसे में उन्हें खुबानी के फलों के सेवन से बचना चाहिए।

रक्तचापनिम्न रक्तचाप से परेशान लोगों के लिए खुबानी के फलों के सेवन की मनाही होती है। खुबानी का फल ऐसे लोगों के शरीर में नकारात्मक प्रभाव दिखाता है।

शुगर रोगियों के लिएखुबानी के फल स्वाद में मीठे होते हैं। इसलिए शुगर से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनका शुगर बढ़ सकता है। जो कि उनके लिए सही नहीं होता।

बीजों का सेवनखुबानी के बीजों में एक जहरीला पदार्थ ‘साइनाइड’ पाया जाता है। इसलिए कभी भी खुबानी के बीजों का एक साथ ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। ये शरीर के लिए घातक हो सकता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेन्ट करके जरूर बताएं , और नीचे दिये गए like बटन को जरूर दबाएँ , ऐसे ही पेड़-पौधों और गार्डेन से जुड़ी रोचक और उपयोगी जानकारी के लिए hindigarden.com से जुड़े रहें , धन्यवाद ।

Happy Gardening..

writer: Rohit yadav

Leave a Comment

x