रजनीगंधा का फूल कैसे लगाएँ | Tuberose flower in Hindi

रजनीगंधा सबसे सुगंधित और प्रसिद्ध फूलों में से एक है। जब भी हम किसी सुगंधित फूल के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में रंजनीगंधा का फूल अवश्य आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, रजनीगंधा का फूल सुगंधित होने के साथ-साथ सुख समृद्धि का भी प्रतीक है।Tuberose flower in Hindi

रजनीगंधा के फूल का इस्तेमाल कई सारी सजावटी सामग्री और उपहार सामग्री बनाने के लिए किया जाता है। यही वजह है की कई लोग ऐसे हैं जो शादी के मौके पर रजनीगंधा फूल के बने गुलदस्ते को उपहार के रूप भेंट करते हैं।

यदि आप रजनीगंधा का पौधा लगाना चाहते हैं और आपको जानकारी नहीं है की रजनीगंधा का पौधा कैसे लगाएं ? तो आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि, आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से रजनीगंधा का पौधा कैसे लगाएं ?

रजनीगंधा कितने प्रजातियां की होती है ? रजनीगंधा के पौधे की देखरेख कैसे करें ? इत्यादि से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

रजनीगंधा फूल की कुछ खास बातें ?

रजनीगंधा फूल की बात करें तो यह आकर्षक और खुशबूदार फूलों में से एक है। यह आम तौर पर देखा जाए तो उजाले रंग का मिलता है। इस फूल को तो हिंदी में रजनीगंधा कहते हैं लेकिन इस फूल को अंग्रेजी में लोग tuberose flower के नाम से जानते हैं।

इस फूल का उत्पादन मैक्सिको नामक देश में हुआ था और देखा जाए तो हमारे देश भारत में भी रजनीगंधा को व्यावसायिक रूप में उत्पादित किया जाता है। रजनीगंधा फूल को आम तौर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिल नाडु और पश्चिमी बंगाल में उगाया जाता है।

इस फूल की खास बात यह है कि ये लंबे वक्त तक ताजा रहता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल फूलदान सजाने के लिए, माला बनाने हेतु और गुलदस्ते के लिए किया जाता है।

गौर करने वाली बात तो यह है कि इस फूल से तेल भी निकलते हैं, जिसे हम रजनीगंधा तेल के रूप में भी जानते हैं। वैसे तो रजनीगंधा का फूल उजले रंग का होता है लेकिन आप गौर करेंगे तो जब ये कली होता है तो इसका रंग हल्का हरे रंग का होता है।

Tuberose flower in Hindi

रजनीगंधा कितने प्रजातियां की होती है ?

अगर हम रजनीगंधा के प्रजातियों की बात करें तो रजनीगंधा पोलियानथ्स के जीनस इसमें 15 प्रजातियां हैं। रजनीगंधा की 12 प्रजातियां ऐसी हैं जो मैक्सिको और मध्य अमेरिका में पाई जाती है।

इसमें 2 प्रजातियां ऐसी है जिसमें लाल फूल खिलते हैं और 1 प्रजाति ऐसी है जिसमें लाल और सफेद फूल खिलते हैं। बाकी के 9 प्रजातियां ऐसी हैं जिसमें केवल सफेद फूल खिलते हैं।

रजनीगंधा के पौधे की देखरेख कैसे करें ?

यदि आप रजनीगंधा के पौधे की देखरेख करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि, रजनीगंधा के पौधे की देखरेख करना काफी आसान है। हम आपको नीचे देखरेख से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बताने वाले हैं, जिसे ध्यानपूर्वक समझें :-

  • रजनीगंधा का पौधा कभी भी लगाएं तो उपजाऊ मिट्टी में लगाएं।
  • जब आप रजनीगंधा का पौधा लगा लेंगे तो शुरुआती दौर में अच्छा खासा पानी देने की आवश्यकता पड़ती हैं।
  • इसके बाद यदि पौधे में किसी भी प्रकार के कीड़े लगते हैं तो आपको पानी में नीम का तेल मिलाकर पत्ते पर स्प्रे करना होगा।

रजनीगंधा का पौधा कैसे लगाएं ?

यदि आप रजनीगंधा का पौधा लगाना चाहते हैं तो आपको पौधा लगाने से पहले मिट्टी इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। मैं नीचे पॉइंट टू पॉइंट समझाया हूं की कैसे आप रजनीगंधा का पौधा लगा सकते हैं :-

  • आपको सर्वप्रथम रजनीगंधा का पौधा रोपने के लिए इसके बेहतर और स्वस्थ बल्ब लेने की जरूरत होगी।
  • बल्ब लेने के पश्चात आपको एक बेहतर और उपजाऊ मिट्टी का चुनाव करना होता है।
  • आपको मिट्टी बनाने हेतु 80 प्रतिशत सामान्य मिट्टी 10 प्रतिशत बालू और 10 प्रतिशत वर्मीकंपोस्ट को बेहतर ढंग से मिश्रण करना होगा।
  • जब आप मिट्टी को तैयार कर लेंगे तब आपको एक बड़ा सा गमला लेने की आवश्यकता होगी जिसके नीचे की ओर होल यानी कि छेद होना आवश्यक है।
  • आपको ये बात पता होना चाहिए की बगैर छेद वाले गमले में कभी भी कोई भी पौधा नही लग सकता है।
  • गमला का प्रबंध करने के पश्चात आपको उसमें मिट्टी भरकर अच्छी तरह से दबाना होगा, आपको ऐसे मिट्टी दबाना होगा की मिट्टी के भीतर किसी भी तरह का हवा नहीं रहना चाहिए।
  • इसके पश्चात आपको अपने रजनीगंधा के बल्ब को गमले भी लगाना होता है।
  • जब आप बल्ब को गमले में लगाएंगे तब आपको एक चीज का विशेष ध्यान देना होगा कि बल्ब का ऊपरी भाग मिट्टी से तकरीबन एक इंच ऊपर होना चाहिए।
  • अब गमले में बल्ब को फिट करने के पश्चात आपको भरपूर मात्रा में पानी डालने की आवश्यकता है।
  • जब तक आपके बल्ब के भीतर से पौधा निकलने की शुरुआत न हो जाता है तब तक आप गमले को किसी छाया वाली स्थान पर रखे तो बेहतर होगा।
  • तकरीबन एक मंथ लग जाते हैं तब आपके बल्ब के नीचे से पौधा निकलना शुरू हो जाता है और उसके दो मंथ बाद तो उसमें फूल भी आने लगते है

Tuberose flower in Hindi

रजनीगंधा फूल के बल्ब को सेफ कैसे रख सकते हैं

  • जब आप गौर करेंगे की आपके रजनीगंधा के पौधे पर फूल उगाना बंद हो गया है, तब आपको इसके ऊपर की पत्तियां थोड़ी मुरझाई सी लगती है।
  • लेकिन जब आपको अपने रजनीगंधा के पौधे की पत्तियां मुरझाई सी लगने लगे तब आपको सभी पत्तियों को धरती से एक इंच छोड़कर काटने की आवश्यकता होगी।
  • सभी पत्तियों को काटने के पश्चात, सारे बल्ब को मिट्टी से बाहर निकलना होता है।
  • जब आप बल्ब को मिट्टी से बाहर निकल लेते हैं उसके पश्चात आपको इन्हे किसी जालीदार टोकरी या फिर बर्तन में रखना होगा और छाया में सुखाना होता है।
  • कुछ दिन के पश्चात आप गौर करेंगे की सभी रजनीगंधा के बीज यानी कि पूरा साफ़ हो जाएगा और आप देखेंगे की इसके आस पास की जड़े बिल्कुल सुख कर हट जाता है।
  • बल्ब की सारी जड़े जब सुख कर हट जाता है तब आप चाहे तो इसे अगले वर्ष पौधा लगाने के लिए संभाल कर रख भी सकते हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेन्ट करके जरूर बताएं , और नीचे दिये गए like बटन को जरूर दबाएँ , ऐसे ही पेड़-पौधों और गार्डेन से जुड़ी रोचक और उपयोगी जानकारी के लिए hindigarden.com से जुड़े रहें , धन्यवाद ।

Happy Gardening..

Leave a Comment

x