फूलगोभी खुद कैसे उगा सकते हैं | Cauliflower in Hindi

Cauliflower in Hindi

लोकप्रिय और स्वादिष्ट सब्जियों में से एक फूलगोभी भी होता है। फूलगोभी की सब्जी हो या पराठे लोग बड़ी चाव से इसका सेवन करते हैं। यही नहीं फूलगोभी में खनिज-लवण, प्रोटीन और विटामिन बी की भरपूर मात्रा भी पाई जाती है। और यही वजह है की मार्केट में इस सब्जी की डिमांड हमेशा बढ़ी रहती है।

फूलगोभी एक ऐसी फसल है जिसकी कम इन्वेस्टमेंट में खेती कर आप अधिक प्रॉफिट कमा सकते हैं। फूलगोभी का इस्तेमाल केवल सब्जी, पराठे के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल आचार और सूप के लिए भी किया जाता है।

आवश्यक जलवायु

फूलगोभी ठंडी जलवायु का प्लांट है और इसी वजह से इसकी खेती रबी के सीजन में करना काफी बेहतर माना जाता है। यदि आपने ज्यादा तापमान में फूलगोभी की खेती करना शुरू कर दिया, तो ज्यादा तापमान आपकी फसल को हानि पहुंचा सकता है। यदि आपको गोभी की खेती करना है, तो आपको इसकी खेती के लिए 15 डिग्रीसेंटीग्रेड से लेकर 25 डिग्रीसेंटीग्रेड का तापमान सही होता है।

उपयुक्त मिट्टी

गोभी की खेती के लिए आपको उपजाऊ बलुई, दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। आपके खेत की मिट्टी का पी एच 7.0 से कम ही होना आवश्यक होता है। आपको फूलगोभी की खेती बेहतर जलनिकासी और समतल वाली जमीन पर ही हमेशा करना चाहिए।

फूल गोभी

फूलगोभी कब उगाना चाहिए

यदि आप फूलगोभी की खेती करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सितंबर से अक्टूबर महीने का चुनाव करना चाहिए।

जमीन की तैयारी कैसे करें

यदि आप सितंबर में खेती करना चाहते हैं, तो उससे पूर्व ही आपको खेत की दो बार जुताई करनी होती है। आपको अपने खेत में गोबर की खाद अच्छे से मिट्टी में मिला नहीं होती है। आपको खेत में 50 सेमी के दूरी पर थाला निर्माण करना होता है। खेत में जल निकासी की पूरी प्रबंध करनी होती है।

फूलगोभी की रोपाई किस वक्त करना चाहिए

जलवायु के मुताबिक ही आपको फूलगोभी की रोपाई करने की आवश्यकता होती है। गोभी की अगेती खेती हेतु आपको जुलाई से अगस्त तक के बीच में बुआई कर लेनी चाहिए। पछेती और मध्यम गोभी के लिए आपको अक्टूबर से नवंबर तक के बीच में बोआई कर लेनी चाहिए।

बुआई की दूरी

ध्यान रहे प्लांट की बोआई के समय आपको प्रत्येक पौधे के बीच में 45 से 50 cm की दूरी रखनी चाहिए और आपको पंक्ति से पंक्ति की दूरी भी लगभग 45 से 50 Cm रखनी चाहिए। प्लांट की बुआई सायंकाल के वक्त उचित होता है। जब आप पूरे पौधे की बुआई कर लें तब आपको हल्की सिंचाई करने की भी आवश्यकता होती है।

सिंचाई की आवश्यकता

पौधे की बुवाई करने के कुछ ही पल बाद आपको हल्की-फुल्की सिंचाई करने की आवश्यकता होती है। उसके बाद आपको जरूरत के मुताबिक 10 से 15 दिन के बीच में सिंचाई करने की आवश्यकता पड़ती है।

कटाई किस वक्त करनी चाहिए

फूलगोभी की कटाई आपको उस वक्त करनी होती है जब आपको फूल सही साइज के ठोस दिखाई देते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको फूलगोभी की कटाई एकदम नीचे से करनी होती है। ताकि परिवहन के वक्त आपका फूल एकदम सेफ रहे। आपको एक और बात का खास ध्यान देना होता है कि जब भी आप फूलगोभी की कटाई करें, तो आप यह ध्यान रखें कि फूलों में रगड़ या खरोच जैसे निशान नहीं पड़ने चाहिए।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेन्ट करके जरूर बताएं , ऐसे ही पेड़-पौधों और गार्डेन से जुड़ी रोचक और उपयोगी जानकारी के लिए hindigarden.com से जुड़े रहें , धन्यवाद ।

Happy Gardening..

Leave a Comment

x